ग्वालियर गिर्द: गुप्तेश्वर पहाड़ी पर नाबालिग से गैंगरेप और हत्या, शव जलाकर फेंका; तीन आरोपी गिरफ्तार
सोमवार शाम करीब 6 बजे ग्वालियर की गुप्तेश्वर पहाड़ी से एक ऐसी वारदात का खुलासा हुआ जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। भिंड जिले की 15 वर्षीय लापता छात्रा के साथ कथित तौर पर गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई और पहचान मिटाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है।