मझगवां: बरौंधा क्षेत्र: जंगल के रक्षक बने भक्षक, पेड़ों की कटाई के बाद सबूत मिटाने के लिए जंगल में लगाई आग
वनों की रक्षा का दायित्व जिन कंधों पर है, वही अब जंगलों के विनाश की कहानी लिखते नजर आ रहे हैं। वनमंडल सतना के चित्रकूट उपवनमण्डल अंतर्गत बरौंधा रेंज से सामने आया मामला न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि पूरे वन तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में बड़े स्तर पर पौधरोपण का दावा किया गया, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट दिखाई दे रही ह