बीसलपुर: दहेज में मोटरसाइकिल ना देने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाला बीसलपुर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
ग्राम ढुक्सी निवासी बनवारी लाल ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि उसने अपनी पुत्री का 5 वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के साथ बरखेड़ा के ग्राम कल्याणपुर भंत निवासी रक्षपाल के साथ किया था। कुछ दिन बाद ही पुत्री के ससुराली जन दहेज में मोटरसाइकिल की अतिरिक्त मांग करने लगे जो पीड़ित देने में असमर्थ रहा। पीड़ित की पुत्री को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।