🚧 निर्माणाधीन ROB परियोजना का DM ने किया निरीक्षण
दरभंगा: जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने निर्माणाधीन आरओबी परियोजना के विभिन्न कार्यों का स्थल निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अभियंताओं एवं पदाधिकारियों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार निर्माण कार्यों में तेजी लाने और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।
🔹 दिल्ली मोड़ की ओर सर्विस रोड, नाला एवं रोड डायवर्सन कार्य में तेजी लाने का निर्देश।
🔹 बाघ मोड़ की ओर ड्रेन का काम शीघ्र पूरा कर सर्विस रोड एवं RE Wall निर्माण शुरू कराने को कहा।
🔹 दिल्ली मोड़ की ओर पुराने ब्रिज को जल्द हटाकर कलवर्ट निर्माण पूरा कराने का निर्देश।
🔹 कागवा गुमटी के ARMS कार्यों को निर्धारित वर्क प्रोग्राम के अनुसार पूरा करने पर जोर।
🔹 डायवर्सन को मोटरेबल बनाए रखने का निर्देश, ताकि यातायात सुचारु रहे।
🔹 FCI की ओर पाइल कार्य जल्द शुरू कराने को कहा।
🔹 रेलवे भाग के डिजाइन एवं ड्रॉइंग की अंतिम स्वीकृति शीघ्र प्राप्त कर निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने का निर्देश दिया।
#Darbhanga #DarbhangaNews #darbhangalivenews #DMKoushalKumar #ROB #RoadOverBridge #Development #Infrastructure #ServiceRoad #REWall #RoadConstruction #Bihar #DistrictAdministration
Darbhanga, Darbhanga | Sep 14, 2026