हजारीबाग समाहरणालय के पुराने भवन के संरक्षण की मांग एक बार फिर उठी है। वामपंथी नेता एवं समाजसेवी गणेश कुमार सिटू ने रविवार शाम चार बजे प्रेस बयान जारी कर कहा कि यह भवन जिले के गौरवपूर्ण इतिहास का महत्वपूर्ण साक्षी है, जिसे संरक्षित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।