चित्तौड़गढ़ में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे रात में भी राहत नहीं मिल रही। मंगलवार रात बादल छाने और गर्जना से बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन बिना बरसे ही बादल निकल गए। बुधवार सुबह तेज धूप और उमस ने हालात बिगड़ गए हैं।