अरवल: जिला पदाधिकारी और एसपी ने मोहर्रम जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
Arwal, Arwal | Jul 6, 2025 मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी कुमार गौरव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.इनामुल हकमेग्नू ने संयुक्त रूप से जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों मे सीसीटीवी और ड्रोन कैमरो से निगरानी के निर्देश दिए है।जुलूस में हथियार प्रदर्शन व डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।अधिकारियों ने आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की