श्री गंगानगर: जिला कलक्टर ने वर्षा-ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का किया अवलोकन
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 8, 2026
जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव ने बुधवार को दोपहर 1:00 बजे पदमपुर उपखण्ड में बीती मंगलवार रात हुई वर्षा-ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का अवलोकन किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने फसल प्रभावित क्षेत्र के किसानों से मुलाकात कर उनकी परिवेदनाएं सुनीं। साथ ही उपखण्ड अधिकारी को वर्षा-ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का समुचित रूप से सर्वे कर आवश्यक कार्यवाही निर्देश दिए