नगड़ी: झारखंड हाईकोर्ट ने रिम्स डायरेक्टर को किया तलब
Nagri, Ranchi | Apr 10, 2024 झारखंड हाईकोर्ट ने ज्योति शर्मा की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान अदालत ने कोर्ट के आदेश के बावजूद जवाब दाखिल नहीं दिये जाने पर कड़ी नाराजगी जतायी। साथ ही रिम्स निदेशक को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।