नगड़ी: झारखंड हाईकोर्ट ने पूछा- कितने भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई,कितने बेल पर?
Nagri, Ranchi | Apr 12, 2024 झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राज्य सरकार से सक्रिय भू माफियाओं के आपराधिक रिकॉर्ड और केस की जानकारी मांगी है। हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस नवनीत कुमार ने स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई की। जिसमें सरकार से बताने को कहा है कि कितने भू माफिया के खिलाफ पांच या इससे अधिक मामले दर्ज हैं।