जलालाबाद: जलालाबाद में दो बाइकों की भिड़ंत, ग्राम पहरुआ निवासी कल्लू यादव गंभीर रूप से घायल
शाहजहांपुर।जलालाबाद क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। ग्राम पहरुआ निवासी कल्लू यादव बाइक से जलालाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में कल्लू यादव के सिर में गंभीर चोट आई है।