कायमगंज: गांव खुड़नाखार निवासी महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, अस्पताल में भर्ती
थाना शमशाबाद के गाँव खुड़नाखार निवासी 26 वर्षीय सपना पत्नी उदयवीर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घर वालों ने फांसी के फंदे से उतरकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। परिजनों ने मंगलवार शाम लगभग 7:00 बजे मामले पर जानकारी दी।