बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे आरोपियों के विरुद्ध अभियान के तहत बारादरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अगस्त के दौरान ई रिक्शा चोरी करने वाले आरोपी सौरभ पुत्र महेश शर्मा निवासी शिव मंदिर मोहल्ला सैनी कस्बा कैमरी थाना कैमरी जिला रामपुर हाल पता पुलिस चौकी मनी नाथ के सामने थाना सुभाष नगर जिला बरेली को गिरफ्तार किया है।