गिरिडीह: उपायुक्त ने कार्यालय में जनता दरबार लगाकर सुनीं लोगों की समस्याएँ, की महत्वपूर्ण पहल
उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को 11 बजे अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सीधे सुनते हुए उनके त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं।