फतेहाबाद: डौकी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में की बड़ी कार्रवाई, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से ₹20 लाख की शराब की बरामदगी
थाना डौकी पुलिस एवं सर्विलांस सेल पूर्वी जोन की संयुक्त कार्रवाई में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 20.04 लाख रुपये मूल्य की इम्पीरियल ब्लू प्रीमियम ग्रेन व्हिस्की की 348 पेटियां (कुल 7,728 बोतलें), एक डीसीएम वाहन, 1,700 रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है।