बारादरी थाना क्षेत्र के बीसलपुर चौराहे पर दबंगो ने फल विक्रेता को जमकर बेरहमी से पीट दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।