इटावा: भरथना इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, शिनाख्त न होने पर रक्तदाता समूह ने कराया अंतिम संस्कार
Etawah, Etawah | Apr 9, 2026 भरथना रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत 5 अप्रैल को एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी, गुरुवार को 72 घंटे बाद भी तमाम प्रयासों से युवक की पहचान नहीं हो पाने पर जीआरपी ने रक्तदाता समूह की मदद से अंतिम संस्कार यमुना घाट इटावा पर कराया।