बल्देवगढ़: राजनगर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पिता-पुत्र के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत राजनगर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पिता पुत्र के साथ मारपीट की गई।जिसमें फरियादी रविंद्र पुत्र बबलू लोधी उम्र 20 वर्ष निवासी राजनगर के द्वारा बल्देवगढ़ थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।और बताया कि पुराने केस में राजीनामा न करने पर गांव के ही ठाकुरदास लोधी के द्वारा फरियादी एवं उसके पिता बबलू लोधी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गई।