बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ भाजपा कार्यालय में "हर घर तिरंगा अभियान" को लेकर बैठक की गई आयोजित
बल्देवगढ़ भाजपा कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई।जिसमें अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बताया गया कि शासन के आदेशानुसार 9 अगस्त से 15 अगस्त तक संपूर्ण प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।इसी तारतम्य में नगर में 13 अगस्त 2024 को सुबह 10:00 बजे से नगर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।