बल्देवगढ़: पटोरी गांव में 65 वर्षीय वृद्ध की फांसी लगाकर मौत के बाद पीएम रिपोर्ट आने पर दो लोगों पर किया गया मामला दर्ज
पटोरी गांव में 65 वर्षीय बंदी लोधी की फांसी लगाकर मौत के बाद पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण हैंगिंग बताया गया।जिस पर पुलिस के द्वारा पटोरी गांव के परमू लोधी एवं महेश लोधी पर धारा 306(34)आईपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।बताया गया मृतक ने अपनी जमीन गांव के ही परमू लोधी एवं महेश लोधी को 10 बोरा गेहूं पर ठेका पर दी थी।लेकिन मृतक को गेहूं नहीं दिया गया।