बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ नगर परिषद में महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर रखी गई बैठक का समस्त वार्डों के पार्षदों ने किया बहिष्कार
बल्देवगढ़ नगर परिषद में हर घर तिरंगा अभियान एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था।जिसमें बल्देवगढ़ नगर के 15 वार्डो से कोई भी वार्ड पार्षद बैठक में शामिल नहीं हुआ।साथ ही समस्त पार्षदों के द्वारा बैठक का बहिष्कार किया गया।बताया जा रहा है कि नगर परिषद सीएमओ की मनमानी एवं कार्यों में की जा रही लापरवाही के चलते बैठक का बहिष्कार किया।