जलालाबाद: रामगंगा की बाढ़ से घिरे खेतों में रह रहे पांच परिवारों को राजस्व व एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर चाचुआपुर पहुंचाया
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र में इस समय रामगंगा उफान पर है बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त है। 17 सितंबर को आई बाढ़ से ग्राम चचुआपुर के नदी साइड में पांच परिवार अपने खेतों में झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे रहे हैं।बाढ़ के पानी से वह चारों तरफ से घिर गए।जिससे उनके पालतू जानवर एवं उनको खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई और जान खतरे में पड़ गई।