हरदोई: पिहानी कोतवाली क्षेत्र के पंडरवां गांव में आम के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
Hardoi, Hardoi | Apr 7, 2026 हरदोई की पिहानी कोतवाली क्षेत्र के पंडरवां गांव में एक युवक का शव आम के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिलने से हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो इसकी सूचना परिजनो और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच पड़ताल में जुटी हुई है।