नर्मदापुरम में आगामी भगवान परशुराम जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक स्थानीय गीता मैरिज गार्डन में शुक्रवार करीब 1 बजे संपन्न हुई। बैठक में समाज के प्रमुख जनों के साथ पूर्व विधायक सविता दीवान तथा गिरजा शंकर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।