अंबिकापुर: झारखंड से अंबिकापुर अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड पर मानव तस्करी के बड़े मामले में 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया
सरगुजा जिले में मानव तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है जहां झारखंड से अंबिकापुर अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड में रॉयल बस से आए 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया। अधिक पैसे का लालच देकर 16 लड़कियां और चार लड़कों को झारखंड के भंडरिया से कर्नाटक ले जाने की कोशिश हो रही थी संबंधित विभाग के द्वारा रेस्क्यू किए गए लोगों का काउंसलिंग कराया जा रहा है।