कोतवाली नगर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की ओटी टेक्नीशियन की आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने वांछित अभियुक्त पुनीत पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर महिला के शारीरिक व मानसिक शोषण का आरोप था। मामले में धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। एसआई अंकित श्रीवास्तव ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया की आरोपी को तहसील गेट के पास से आरोपी को पकड़ा।