कोटा: नवागांव सलका में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर में 49 आवेदनों का हुआ निराकरण
Kota, Bilaspur | May 14, 2025 विकासखंड कोटा के नवागांव सलका में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जहां 49 आवेदनों का निराकरण हुआ। शिविर में लोगों को लाभान्वित करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया था। जहां लोगों की समस्याओं को दूर कर लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर सभी विभाग के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि व ग्रामीण जन अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहे।