कोटा: रतनपुर में सुशासन तिहार के तहत पहले समाधान शिविर में 305 आवेदनों का हुआ निराकरण
Kota, Bilaspur | May 13, 2025 रतनपुर में सुशासन तिहार के तहत पहले समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नगर पालिका के वार्ड क्र1 से 7 तक की लोग पहुंचे।सभी विभागों ने अपनी योजनाओं और शिकायतों के निराकरण की जानकारी दी।रतनपुर तहसीलदार शिल्पा भगत ने आश्वस्त किया कि 305आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया गया है। शिविर में नगर पालिका के जनप्रतिनिधि सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।