कोटा: ग्राम परसदा में हत्या के इरादे से प्राणघातक हमले के आरोपी को रतनपुर पुलिस ने सीपत क्षेत्र से किया गिरफ्तार
Kota, Bilaspur | May 12, 2025 ग्राम परसदा (लखराम) में मोबाइल एवं आपसी रंजिश के विवाद पर लक्ष्मण खरे पर रवि गढ़ेवाल द्वारा चाकू से प्राणघात हमलाकर फरार हो गया। आहत लक्ष्मण खरे की पत्नी ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर रतनपुर पुलिस मामला दर्ज कर मौके से साक्ष्य सबूत इकट्ठा कर फरार आरोपी रवि गढ़ेवाल को सीपत थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।