गोरखपुर: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.55 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी अजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपी ने करीब 7 लाख 55 हजार 300 रुपये बैंक खाते और नकद के जरिए लिए और बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। नियुक्ति पत्र की जांच में