कायमगंज: गांव माँझगांव में जेट्रोफा फल खाने से सात लोग हुए बीमार, बच्चों और महिलाओं को अस्पताल में कराया गया भर्ती
कम्पिल के गाँव मांझ गांव में एक सरकारी ट्यूबवेल के पास स्थित आम के बाग में बायोडीजल बनाने वाले पेड़ से जेट्रोफा नाम का फल गुरुवार शाम को बच्चे तोड़ लाए। जेट्रोफा फल खाने से 17 वर्षीय तमन्ना, 8 वर्ष अहद, 8 वर्ष मोवसिरसा, 15 वर्ष रहमान, 4 वर्ष अहमन, 14 वर्ष अली और शाकिर की पत्नी 32 वर्षीय शाहीन की हालत बिगड़ गई। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।