सहारनपुर: SSP अभिनन्दन ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा, यातायात, डीजे वाहनों और मंदिर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सहारनपुर में सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए एसएसपी अभिनन्दन ने सोमवार तड़के कांवड़ मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अम्बेडकर चौराहे से घंटाघर, अम्बाला रोड होते हुए हरियाणा बॉर्डर तथा वापसी में अम्बाला-देहरादून हाईवे से गागलहेड़ी और बड़कला (उत्तराखण्ड बॉर्डर) तक सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।