मोहनपुर: भादो मेला समापन में 6 दिन शेष, बाबा धाम में रोजाना पहुंच रहे 60-65 हजार श्रद्धालु
देवघर में चल रही अति प्राचीन भादों मेला के समापन में अब महज 6 दिन शेष रह गए हैं। 26 सितंबर को भादो पूर्णिमा के साथ मेला का समापन होगा मेले के दौरान प्रतिदिन करीब 60 से 65 हजार श्रद्धालु 105 किलोमीटर की लंबी कांवड़ यात्रा पूरी कर बाबा धाम पहुंच रहे हैं और बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा अर्चना कर मंगल कामना कर रहे हैं।