खुरई: वन विभाग की लापरवाही से पथरिया जेगन गांव में हिरण की मौत
Khurai, Sagar | Dec 5, 2024 वन परिक्षेत्र खुरई के पथरिया जेगन गांव में दोपहर लगभग 3 बजे एक हिरण की गोविंद विश्वकर्मा के खेत में तड़प तड़प कर मौत हो गई। खेत मालिक ने बताया कि सुबह लगभग 9 बजे जब वह खेत पर आया तो हिरण को खेत में तड़पता पाया उसने डायल 100 को सूचना दी फिर वन विभाग को डायल 100 ने बताया लेकिन कोई समय पर नहीं पहुंचा। टीम 3 बजे पहुंची उसके पहले ही हिरन की मौत हो गई।