खुरई: मंडी बामोरा रोड पर सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Khurai, Sagar | Dec 5, 2024 खुरई मंडी बामोरा रोड पर सड़क दुर्घटना में बुधवार शाम 6 बजे पठारी थाना के धामोनी पूरा गांव निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति संतोष कुर्मी घायल हो गया जिसे खुरई अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रिश्तेदारों से जमीनी विवाद था जिसकी पेशी से लौटते समय रास्ते उन्हीं लोगों ने लाठियों से हमला कर गिरा दिया जिससे मौत हो गई। आज सुबह पोस्टमार्टम किया गया