सहारनपुर: गागलहेड़ी पुलिस ने महापुरुष की तस्वीर पर पेंट लगाकर भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले अभियुक्त को रेलवे फाटक से किया गिरफ्तार
थाना गागलहेड़ी पुलिस ने रविवार शाम 7:00 बजे महापुरुष की तस्वीर पर पेंट लगाकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले अभियुक्त रितेश उर्फ हिमांशु को रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से सफेद रंग के पेट की स्प्रे कैन बरामद की गई है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।