हुज़ूर: सीएम डॉ. मोहन यादव पहुंचे माता वैष्णो देवी दरबार, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
Huzur, Bhopal | May 29, 2026 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के कटरा पहुंचे। यहां उन्होंने माता वैष्णो देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद है, जो भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और धार्मिक सेवाओं के संचालन का अध्ययन करेगा|