दरभंगा: श्रीदिलपुर में पानी टंकी फटने से मची तबाही, कई घरों और आटा चक्की को भारी नुकसान।
बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित श्रीदिलपुर गांव में बुधवार को पानी की टंकी अचानक फट गई। टंकी फटने की तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक आवाज इतनी तेज थी, मानो बादल फट गया हो। टंकी से निकले पानी की तेज धार से आसपास के कई घरों, एक आटा चक्की और छतों पर रखे सामान को नुकसान पहुंचा है।