सोनीपत: सीटीएम सिमरन ने शिकायतों के तेजी से समाधान और सही रिपोर्टिंग के सख्त निर्देश दिए
सीटीएम सिमरन ने सीएम विंडो, एसएमजीटी और सीपीग्राम पोर्टल पर शिकायतों के समयबद्ध निपटान, सही एटीआर रिपोर्ट अपलोडिंग और लंबित शिकायतों को जल्द खत्म करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को कार्रवाई के साथ फोटो भी अपलोड करनी होगी, नहीं तो सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।