डिंडौरी: डिंडौरी और शहपुरा में आबकारी विभाग ने कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के 10 प्रकरण किए दर्ज, 14220 की पकड़ी अवैध शराब
डिंडौरी और शहपुरा में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विक्रय परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर कार्यवाही करते हुए दबिश देकर 10 प्रकरण दर्ज किया ।गौरतलब है कि पुलिस सोशल मीडिया विभाग ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कार्यवाही के दौरान 54 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब 8पाव देसी प्लेन मदिरा और 22 पाव विदेशी मदिरा जब्त की गई ।