नदबई: नदबई में श्रीनाथ जी का 18वां स्थापना दिवस, श्रीराम मंदिर में विशेष अभिषेक, श्रृंगार और महाआरती का आयोजन
नदबई कस्बे की पंजाबी कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में गुरुवार को प्रभु श्रीनाथजी का 18वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पंडित घनश्याम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना करवाई।