लातेहार: लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता, ₹5 लाख के इनामी नक्सली समेत दो उग्रवादी गिरफ्तार
कुमार गौरव के नेतृत्व में लातेहार पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जेजेएमपी के 5 लाख रुपये के इनामी सबजोनल कमांडर शिव नारायण सिंह उर्फ शिव सिंह उर्फ शिवा उर्फ कैला समेत दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।