ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने खिरिया देवत से 30 वर्षीय युवक को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा, मामला दर्ज
खिरिया देवत गांव से पुलिस ने देशी लाल मदिरा के साथ मिलने पर एक 30 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया है,ईसागढ़ पुलिस को मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ईसागढ़ में खिरिया देवत में कोई देशी लाल मदिरा लेकर जा रहा है, उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से खिरिया देवत निवासी भानू उम्र 30 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है।