गुना नगर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गुना पहुंचे हेमंत खंडेलवाल, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गुना आए हेमंत खंडेलवाल का भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। निजी होटल में गुना में 22 और 23 मई को दो दिन आवासीय प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान उन्होंने जन संघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के अभी तक के विकास और यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया।