ग्राम हर्दीझरिया विकासखंड रायगढ़, जिला रायगढ़ में दिनांक 21 अगस्त 2026 को जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों एवं बच्चों में जल संरक्षण, जल की स्वच्छता तथा जल के महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं जल बचाने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही जल की शुद्धता एवं स्वच्छता की जाँच की गई तथा स्वच्छ जल के उपयोग और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
#jalarpandiwas #harghajal #jaljeevanmission #jjmchhattisgarh #jjmraigarh
16 views | Raigarh, Chhattisgarh | Aug 31, 2026