चाईबासा: शहर स्थित बाबा दिगंबर मंदिर के 10वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को 9 बजे श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं युवाओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया।