चित्तौड़गढ़: जिला कलेक्टर ने दुर्ग में पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर बैठक में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराने का निर्देश दिया
विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, साफ-सफाई, यातायात सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने मंगलवार को DRDA हॉल में भारतीय पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग सहित नगर परिषद और यूआईटी के अधिकारियों की बैठक ली।