हनुमानगढ़: सूरतगढ़ रोड पर अम्बे वेली कॉलोनी के बाहर बारिश से नाले में फंसी कार, कॉलोनी वासियों ने नाला ढकवाने की की मांग
जंक्शन में सूरतगढ़ रोड पर अम्बे वेली कॉलोनी के बाहर शनिवार को बारिश होने से एक कार नाले में फस गई। जिससे कार चालक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कॉलोनी वासियों ने बताया कि यह नाला हादसों को न्यौता दे रहा है। रोजाना इस खुले नाले में मवेशी गिरने की घटनाएं हो रही हैं। लोगों के वाहन फंस रहे हैं।