सांगानेर: जयपुर के महेश नगर में एड्रेस पूछने के बहाने महिला को हिप्नोटाइज कर बदमाशों ने लूटे सोने के आभूषण
जयपुर के महेश नगर थाना क्षेत्र में हिप्नोटाइज कर एक महिला से सोने के गहने लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बच्चों को स्कूल से लेने जा रही एक महिला को दो बदमाशों ने एड्रेस पूछने के बहाने रोका और भगवान की कृपा दिलाने का झांसा देकर उसे अपने प्रभाव में ले लिया। और बदमाश उसके गहने उतरवा कर अपने पास लेकर मौके से फरार हो गए।