रामगंजमण्डी: दिल्ली से ढाई माह से लापता युवक छापेड़ा ओवरब्रिज के पास घूमता मिला, मोड़क पुलिस ने परिजनों से मिलाया
ऑपरेशन मिलान-2 के तहत रामगंजमंडी के मोड़क पुलिस ने दिल्ली से करीब ढाई माह से लापता 21 वर्षीय युवक को सकुशल तलाश कर उसके परिजनों को सौप दिया है। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा था और वह छापेड़ा ओवरब्रिज के पास घूमता मिला। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोडक पुलिस को सूचना मिली थी कि छापेड़ा ओवरब्रिज के पास एक